2WAP

Jab tu zamin pe khada ho jayega

0 replies 176 views
मेरे कंधे पर बैठा...मेरा बेटा जब मेरे कंधे पे खड़ा हो गया मुझी से कहने लगा... "देखो पापा मैं तुमसे बड़ा हो गया" मैंने कहा... "बेटा" इस खूबसूरत ग़लतफहमी में भले ही जकडे रहना मगर मेरा हाथ पकडे रखना... जिस दिन यह हाथ छूट जाएगा बेटा तेरा रंगीन सपना भी... टूट जाएगा दुनिया वास्तव में... उतनी हसीन नही है देख तेरे पांव तले... अभी जमींन नही है मैं तो बाप हूँ बेटा... बहुत खुश हो जाऊँगा जिस दिन तू वास्तव में... मुझसे बड़ा हो जाएगा मगर बेटे कंधे पे नहीं... जब तू जमीन पे खड़ा हो जाएगा

Log in or join to reply.