2WAP

Diwali Gift for Vodafone Customer

2 replies 147 views
दिवाली पर वोडाफोन के ग्राहकों को मिलेगा 100 एमबी डाटा नई दिल्ली: प्रमुख दूरसंचार कंपनी वोडाफोन इंडिया ने दिवाली पर अपने सभी ग्राहकों को 100 एमबी डाटा मुफ्त देने की घोषणा की है। कंपनी ने आज एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि इसका लाभ उठाने के लिए ग्राहक को अपने फोन से अंग्रेजी में ‘डीआईडब्ल्यूएएलआई’ लिखकर 199 पर एसएमएस करना होगा। उसने बताया कि इससे उसके सभी 18 करोड़ 80 लाख ग्राहक अपने प्रियजनों को दिवाली पर ई-ग्रीटिंग तथा ई-मैसेज भेज सकेंगे। वोडाफोन इंडिया के प्रबंध निदेशक तथा मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुनील सूद ने कहा ‘‘डाटा का इस्तेमाल लगातार बढ़ता जा रहा है, विशेषकर दिवाली जैसे महत्वपूर्ण त्योहारों पर। दिवाली पर नि:शुल्क डाटा देना अपने ग्राहकों के प्यार और ब्रांड में उनके विश्वास के प्रति कृतज्ञता जताने एक तरीका है।’’
Share WhatsApp Facebook X Telegram SMS

Log in or join to reply.