2WAP

lovers killed by hitting stones...

1 reply 104 views
प्यार करने की एेसी सजा ,पत्थरों से मार मार लोगों ने ले ली जान काबुल:अपने प्रेमी के साथ भागने वाली एक अफगान महिला को पत्थरों से मार मार कर मार दिया गया । इस महिला का निकाह इसकी मर्जी के खिलाफ एक व्यक्ति से किया गया था लेकिन वह किसी दूसरे व्यक्ति के साथ भाग गई थी। इस घटना का एक रिकार्डिड ग्राफिक वीडियो वायरल हुआ है । स्थानीय अधिकारियों ने आज बताया कि वीडियो में दिखाया गया है कि जमीन में गड्ढा खोदकर उसमें गर्दन तक गाड़ दी गई महिला को पत्थर मारे जा रहे हैं । लोग भद्दी आवाजों के साथ उसे पत्थर मार रहे हैं। हत्या की यह घटना एक सप्ताह पहले फिरोजकोह की राजधानी घोर से करीब 40 किलोमीटर दूर घालमीन इलाके में हुई ।गवर्नर सीमा जोयेन्दा ने यह जानकारी दी। जोयेन्दा ने बताया कि रूखसाना को तालिबान, स्थानीय धार्मिक नेताआें और हथियारबंद कबीलाई लोगों ने पत्थर मार कर मार डाला । अधिकारियों ने इस महिला का नाम केवल रूखसाना बताया है जिसकी उम्र 19 से 21 साल के बीच है । इस दौरान महिला लगातार शहादा ( कलमा ) पढ़ रही है और अंतिम 30 सेकेंड में उसकी आवाज बेहद तेज सुनाई देती है ।स्थानीय प्रशासन ने अफगान मीडिया में आए इस वीडियो फुटेज की पुष्टि की है जो फेसबुक पर भी वायरल हो चुका है । प्रांतीय गवर्नर के प्रवक्ता ने बताया, ‘‘ मीडिया में दिखाई गई फुटेज रूखसाना की है जिसे पत्थर मार मार कर मार दिया गया।’’
Share WhatsApp Facebook X Telegram SMS

Log in or join to reply.