2WAP

Benefits of Onion ......

2 replies 148 views
रात को मोजे में प्‍याज की दो स्‍लाइस रखने से होते हैं ये फायदे मोजे में प्‍याज के स्‍लाइस रखना सेहत के लिए फायदेमंद। मोजे में स्लाइस ऐसे रखें कि वह पूरी तरह पैरों को टच करें। शिरोबिंदु प्रणाली बहुत बारीकी से तंत्रिका तंत्र से जुड़ी है। प्याज (और लहसुन) हवा को शुद्ध करने के लिए जाना जाता है। क्‍या आप जानते हैं कि आपके पैरों का तलवा आपके शरीर में आंतरिक अंगों का शक्तिशाली और प्रत्‍यक्ष उपयोग अंक है? यह चीनी चिकित्‍सा में शिरोबिंदु के रूप में जाना जाता है, वे आपके शरीर के भीतर प्रत्‍येक अंग का रास्‍ता है। इसलिए अगर रात को सोने से पहले मोजे में प्‍याज के स्‍लाइस रखें जाये तो ये सेहत के लिए कई तरह से फायदेमंद होता है। लेकिन मोजे में स्लाइस इस तरह रखें कि वह पूरी तरह पैरों को टच करें, वर्ना कोई फायदा नहीं मिलेगा। कुछ लोगों का तर्क है कि शिरोबिंदु मौजूद नहीं है, लेकिन चाइनीज मेडिसिन को जानने वालों को इस बात की जानकारी है कि शिरोबिंदु प्रणाली बहुत बारीकी से तंत्रिका तंत्र से जुड़ी है। अगर आप नसों और तंत्रिका तंत्र के बारे में जानते हैं तो आपको शिरोबिंदु के बारे में भी जानते होगें। पैरों के नीचे सीधे अलग-अलग तंत्रिका अंत (लगभग 7,000) होती हैं, जो कि शरीर के विभिन्न अंगों से जुड़ी हुई होती हैं। ये शरीर के भीतर एक शक्तिशाली बिजली के सर्किट की तरह से काम करते हैं, लेकिन ये जूते-चप्पल पहनने की वजह से निष्क्रिय हो जाते हैं। यही कारण है कि हमें कुछ घंटों के लिए नंगे पैर टहलने की सलाह दी जाती है। प्याज (और लहसुन) हवा को शुद्ध करने के लिए जाना जाता है और त्वचा पर इसे लगाने से कीटाणुओं और जीवाणुओं को मारने में मदद मिलती है। इसके अलावा, प्‍याज में मौजूद फॉस्फोरिक नामक एसिड के खून में प्रवेश कर रक्त शुद्ध करने में मदद करता है। लेकिन ध्‍यान रहें कि प्‍याज का पुन प्रयोग न करें क्‍योंकि इनमें कीटाणु और जीवाणु इकट्ठा हो जाते हैं। रक्त को शुद्ध, कीटाणुओं और जीवाणुओं को मारने के लिए इसका इस्‍तेमाल काफी आसान है। आइए इसके इस्‍तेमाल के तरीकों के बारे में जानें।
#1
प्‍याज के इस्‍तेमाल के तरीके स्‍टेप 1: आर्गेनिक प्‍याज (सफेद या लाल प्याज) को स्‍लाइस में काटें। आर्गेनिक प्‍याज का इस्‍तेमाल इसलिए करना चाहिए क्‍योंकि वह कीटनाशकों और अन्‍य केमिकल से मुक्‍त होते हैं और रात में आपके ब्‍लड में प्रवेश कर जाते हैं। प्‍याज को फ्लैट स्‍लाइस में काटें ताकी आप असानी से अपने पैर के नीचे इसे लगा सकें और नींद के दौरान प्‍याज पैरों के नीचे आसानी से आपके पैरों पर असर कर सकें। स्‍टेप 2: प्‍याज के प्रत्‍येक टुकड़े को अपनी मोजे में लगाकर सो जाये। प्‍याज की प्राकृतिक चिकित्‍सा शक्तियां आपकी त्‍वचा के माध्‍यम से काम कर, रक्‍त को शुद्ध करने, बैक्‍टीरिया और कीटाणुओं को मारने और विषाक्‍त पदार्थों को अवशोषित करने में मदद करता है! यह कमरे की हवा को शुद्ध करने में भी मदद करता है। इंग्‍लैंड में, प्‍लेग के दौरान प्‍याज को काटकर हवा को शुद्ध करने के लिए कमरे में छोड़ दिया जाता है। बिस्तर पर जाने से पहले प्याज का टुकड़ा रखने के लाभ बैक्टीरिया, रोगाणु और रोगजनकों को मारें प्याज (और लहसुन) में बहुत अधिक मात्रा में मौजूद एंटी-बैक्‍टीरियल और एंटी-वायरल गुणों के कारण शरीर पर रगड़ने से बैक्टीरिया और रोगाणुओं का नाश होता है।
#2
आपका रक्त शुद्ध करें प्‍याज में मौजूद फॉस्‍फोरिक एसिड त्‍वचा के माध्‍यम से अवशोषित होने पर रक्‍त शुद्ध करने में मदद करता है। हवा शुद्ध करें जब आप सोते हैं, तो आपके पैरों के आस-पास प्‍याज की स्‍मैल हवा को शुद्ध, पैर की गंध से छुटकारा और विषाक्‍त पदार्थों और केमिकल को अवशोषित करता है। इस तरह से सोने से पहले प्‍याज के स्‍लाइस को मोजे में लगाने से आपको कई तरह से फायदा हो सकता है। For English
Share WhatsApp Facebook X Telegram SMS

Log in or join to reply.