2WAP

Beware Vodafone customer, bad news

2 replies 170 views
वोडाफोन ग्राहक हो जाए सावधान... लंदन: अपराधियों ने दूरसंचार कंपनी वोडाफोन के लगभग 2000 ग्राहकों की व्यक्तिगत जानकारी इंटरनेट के जरिए हासिल कर ली है। यानी कंपनी के इन ग्राहकों से अब धोखाधड़ी की आशंका है। कंपनी ने यह जानकारी दी है। ऐसा माना जाता है कि इंटरनेट के जरिए धोखाधड़ी करने वालों ने 1,827 वोडाफोन मोबाइल फोन ग्राहकों के आनलाइन खातों तक पहुंचने के लिए ‘डार्कवेब’ पर उपलब्ध पासवर्ड व यूजरनेम का इस्तेमाल किया। द संडे टाइम्स के अनुसार इन अपराधियों ने संभवत: उक्त ग्राहकों के नाम, उनके मोबाइल नंबर, बैंक कोड तथा बैंक खाता संख्या के अंतिम चार अंक हासिल कर लिए हैं। यह घटना पिछले बुधवार मध्यरात्रि व गुरूवार दोपहर के दौरान हुई। ब्रिटेन की राष्ट्रीय अपराध एजेंसी (एनसीए) इसकी जांच कर रही है। वोडाफोन ने एक बयान में कहा है,‘अपराधियों द्वारा हासिल की गई जानकारी से ग्राहकों के बैंक खातों तक सीधे नहीं पहुंचा जा सकता। हालांकि इस सूचना से 1827 ग्राहकों से धोखाधड़ी की आशंका है।’ ब्रिटेन में वोडाफोन के 1.8 करोड़ से अधिक ग्राहक हैं।
Share WhatsApp Facebook X Telegram SMS

Log in or join to reply.