2WAP

Doulat bhi kaya chij hai

2 replies 87 views
दौलत भी क्या चीज है, जब आती है तो इंसान खुद को भूल जाता है,,. और जब जाती है तो..... "जमाना" उसको भूल जाता है. !! . . इंसान को बोलना सीखने में दो साल लग जाते हैं लेकिन, क्या बोलना है, यह सीखने में पूरी ज़िन्दगी निकल जाती है.. . . किसी ने ईश्वर से पुछा ? दोस्त और भाई में क्या फर्क है ? ईश्वर ने फरमाया “भाई सोना है और दोस्त हीरा है” उस आदमी ने कहा “आप ने भाई को कम कीमत और दोस्त को कीमती चीज़ से क्यू नवाज़ा "? तो ईश्वर ने फरमाया “सोने में दरार आ जाये तो उस को पिघला कर बिलकुल पहले जैसा बनाया जा सकता है. जब की हीरे में एक दरार आ जाये तो वो कभी भी पहले जैसा नही बन सकता। . . मैंने समुन्दर से सीखा है जीने का सलीका,चुपचाप से बहना और अपनी मौज में रहना.. . . ये रोटी भी सस्ती नहीं है यारो कोई इसे कमाने को दौडता है कोई पचाने को . . ज़िंदगी में जो हम चाहते हैं वो आसानी से नहीं मिलता, लेकिन ज़िंदगी का एक सच यह भी है कि जो हम चाहते वो आसान नहीं होता। . . "उदास होने के लिए उम्र पड़ी है, "नज़र उठाओ सामने ज़िंदगी खड़ी है, "अपनी हँसी को होंटो से न जाने देना! "क्योंकि आपकी मुस्कुराहट के पीछे दुनिया पड़ी है...!!
Share WhatsApp Facebook X Telegram SMS

Log in or join to reply.