2WAP

How to recharge mobile without electricity

2 replies 114 views
बिना बिजली के फोन करें चार्ज कहीं दूर पहाड़ी पर आप छुट्टियां बिता रहे हैं। बिजली नहीं है, सोलर चार्जर भी आपके पास नहीं है और पावर बैंक का चार्ज भी ख़त्म हो गया है। अगर ऐसे में अपने फ़ोन को चार्ज करना है तो आइए आपको बताएँ आप क्या कर सकते हैं। पॉकेटसॉकेट आपके अपने डिवाइस के लिए जनरेटर की तरह है। अगर आप किसी वीरान जगह पर हैं तो पॉकेटसॉकेट आपके फ़ोन की बैटरी को चार्ज करने में मदद कर सकता है।
#1
हैंडल घुमाएं, चार्ज करें बस इसके हैंडल को घुमाना शुरू कीजिए और करीब हज़ार बार घुमाने पर आपके फ़ोन की बैटरी दस परसेंट तक चार्ज हो जाएगी। इससे आप अपने मोबाइल फ़ोन, USB प्लेयर, mp3 प्लेयर, कैमरा और कई डिवाइस चार्ज कर सकते हैं। ये खास तौर पर अमरीकी ग्राहकों को ध्यान में रखकर बनाया गया है, लेकिन आप इसमें दूसरा एडॉप्टर लगाकर भी इस्तेमाल कर सकते हैं। आपका स्मार्ट फ़ोन उतना ही स्मार्ट हो सकता है जितनी आपके फ़ोन की बैटरी, इसलिए इसको चार्ज करते रहना पड़ता है। सिवा साइकिल अगर आप साइक्लिंग के शौक़ीन हैं तो एक विकल्प और है। सिवासाइकिल एटम ऐसा चार्जर किट है जिसमें अगर साइकिल चलती रहे तो बैटरी चार्ज होती रहती है, लेकिन दिक्कत ये है कि इसकी बैटरी सिर्फ़ 1650 एमएएच की है। लेकिन फ़ोन में बिल्कुल बैटरी न होने से बेहतर तो है थोड़ी बैटरी हो।
Share WhatsApp Facebook X Telegram SMS

Log in or join to reply.