2WAP

Soft Drink ???

1 reply 87 views
सॉफ्ट ड्रिंक से जुड़ी एक खबर ने पूरी दुनिया में खलबली मचा दी है। ब्रिटेन के पूर्व फार्मासिस्ट नीरज नाइक ने 'दी रेनिगेड फार्मासिस्ट' नाम के अपने ब्लॉग में कोल्ड ड्रिंक पीने के बाद शरीर के अंदर होने वाले प्रभावों को सबके सामने लाया है। इस ब्लॉग में उन्होंने दिखाया है कि कोका कोला पीने के 1 घंटे के अंदर शरीर में क्या-क्या होता है। सोशल साइट्स पर भी यह जानकारी काफी वायरल हो रही है। डेली मेल के मुताबिक, नीरज नाइक ने एक ग्राफिक के माध्यम से बताया कि कैसे ये ड्रिंक्स शरीर से जरूरी खनिज तत्व बाहर कर देते हैं और आदमी मानसिक व शारीरिक रूप से बदलने लगता है: पहले 10 मिनट: जब आप कोक का1 कैन पीते हैं तो आपके शरीर में 10 चम्मच शुगर एकसाथ जाती है। ये मात्रा 24 घंटे में लिए गए शुगर के बराबार होती है। अचानक इतना मीठा खाने से आपको उलटी भी हो सकती है लेकिन इसमें मिले फॉस्फोरिक एसिड के कारण ऐसा नहीं होता। 20 मिनट बाद: पीने के 20 मिनट बाद ही पीने वाले की ब्लड शुगर एकदम से बढ़ जाती है, जिसके कारण शरीर से इंसुलिन तेजी से निकलता है। शरीर का लिवर इस पर प्रतिक्रिया करता है और इसे फैट में बदलने लगता है। 40 मिनट बाद: पीने वालों के शरीर में कैफीन की काफी मात्रा चली जाती है। दूसरी तरफ ब्लड प्रेशर भी बढने लगता है। इसे देखते हुए आपका लिवर खून में और शुगर भेजता है। मस्तिष्क में खून जाना कम होता है। 45 मिनट बाद: इतने समय बाद आपके शरीर को हेरोइन (मादक पदार्थ) लेने जैसा लगने लगता है। शरीर डोपामाइन का उत्पादन बढ़ा देता है, जिससे दिमाग का खुशी देने वाला हिस्सा सक्रिय हो जाता है।
#1
60 मिनट बाद: पीने के 1 घंटे के बाद 3 प्रक्रियाएं होती हैं- फॉस्फोरिक एसिड आपके शरीर के निचली आंत में कैल्शियम, मैग्निशियम और जिंक को इकट्ठा करता है। इससे मेटाबोलिज्म बढ़ता है। शुगर और अन्य आर्टिफिशियल स्वीटनर्स की बढ़ी मात्रा के कारण मेटाबोलिज्म और बढ़ता है। इसके बाद लोग पेशाब के लिए जाते हैं, जिसमें कैल्शियम बाहर निकलता है। 2- कैफीन का तरल करने वाला गुण अपना असर दिखाना शुरु करता है और आप बार-बार पेशाव के लिए जाते हैं, जिससे शरीर से कैल्शियम, मैग्निशियम, जिंक, सोडियम और पानी बाहर चला जाता है जो वास्तव में आपकी हड्डियों में जाना था। 3- जैसे ही यह प्रक्रिया होती है मीठेपन का अहसास बढ़ जाता है। आप चिड़चिड़े और आलसी हो जाते हैं। कोक में वास्तव में मौजूद पानी यूरिन के जरिए बाहर निकल जाता है। इस तरह कोक पीने से आपके शरीर में हड्डियों और दांतों के लिए आवश्यक खनिज शरीर से बाहर निकल जाते हैं। वहीं कोका कोला के अधिकारियों ने इस बात को खारिज करते हुए कहा है कि कोक के फैन पिछले 129 साल से इसे पी रहे हैं उन्हें कोई तकलीफ नहीं है। ये उसी तरह सेफ है जैसे दूसरे अन्य पेय पदार्थ।
Share WhatsApp Facebook X Telegram SMS

Log in or join to reply.