सेटिंग में बदलाव करें
ऐप अपडेट करने के लिए भी बहुत डेटा इस्तेमाल होता है। आप चाहें तो सेटिंग्स में बदलाव कर सकते हैं ताकि सिर्फ़ वाई-फ़ाई से कनेक्टेड होने पर ही ऐप अपडेट होगा, मोबाइल डेटा पर नहीं।
गूगल प्ले में जाकर जो ऊपर में बाईं तरफ तीन लाइन का आइकॉन है उस पर टैप करें और उसके बाद सेटिंग्स पर क्लिक करें। उसके बाद 'ऑटो अपडेट ऑफ़ ऐप ऑन वाई-फ़ाई ओनली' को चुन लीजिए।
महीने भर के लिए कितना डेटा का इस्तेमाल करना है यह आप तय कर सकते हैं, इसके लिए अपने बिलिंग साइकिल का ध्यान रखें ताकि पूरे महीने में अगला बिल आने तक आप इस्तेमाल की सीमा के भीतर ही रहें।