काम की जानकारी
0 replies
Avatar
HandsomeDon
2015/07/10 09:14
ऐसी जानकारी जो शायद आपने पहले कभी नही पढ़ी होगी ||:- 1. दही को जल्दी और अच्छी जमाने के लिए रात को जमाते वक्त दूध में हरी मिर्च का डंठल तोड़ कर डाल दे ! दही जबरदस्त जमेगी|| 2. अगर सब्जी में नमक ज्यादा हो गया हो तो आटे को गूंथ कर उसके छोटे - छोटे पेड़े ( लोइयां ) बना कर डाल दे नमक कम हो जायेगा|| 3. प्याज को काट कर बल्ब या ट्यूब लाईट के साथ बाँधने से मच्छर व छिपकिली और मोर का पंख घर में कहीं भी लगाने से केवल छिपकिली नही आती यह आजमाए हुए हैं.|| 4. यदि फ्रिज में कोई भी खुशबू या बदबू आती है तो आधा कटा हुआ निम्बू रखने से ख़त्म हो जायेगी एक हज़ार बार अजमाया हुआ है जी.|| 5. चावल के उबलने के समय २ बूँद निम्बू के रस की डाल दे चावल खिल जायेंगे और चिपकेंगे नही|| 6. चीनी के डब्बे में तीन या चार लौंग डालने से चींटी नहीं आती || 7. बरसातों के दिनों में अक्सर नमक सूखा नही रह पाता वह सिल ( गीला गीला सा) जाता है आप नमक की डिबिया में ४-५ चावल के दाने डाल दें बहुत कम उसमे सीलापन आता है तब.|| 8. मेथी की कड़वाहट हटाने के लिये थोड़ा सा नमक डालकर उसे थोड़ी देर के लिये अलग रख दें|| 9. आटा गूंधते समय पानी के साथ थोड़ा सा दूध मिलाये। इससे रोटी और पराठे का स्वाद बदल जाएगा ||
#36 International
Here you can post in your native language & discuss topics with others from around the world.
Forums
Home