Skip to content

* ek ruh se prem *

Swt.Raaz · Jan 6, 2014 03:51 1 24
Swt.Raaz OP
Jan 6, 2014 03:51
एक रुह से प्रेम बहुत से लोग ऐसे हैं जो यह मानते हैं कि आत्माएँ नहीं होती, उनका कोई वजूद नहीं होता। लेकिन उन लोगों को शायद यह नहीं पता कि वैज्ञानिकों ने भी इस बात की पुष्टि की है कि आत्माएँ सच में होती हैं। आत्माएं होती है, इंसानी दुनिया के अंदर उनकी भी एक अलग दुनिया होती है। अगर कोई भी मनुष्य उनकी दुनिया में दखल देता है तो वे इसे बिल्कुल सहन नहीं कर सकते। अगर कोई गलती से उनकी दुनिया में कदम रखता भी है तो उसे पछताने के अलावा और कुछ हासिल नहीं होता। एक बार मेरे अंकल अपने कुछ दोस्तों के साथ अपनी गाड़ी से पटना से रांची जा रहे थे। रात का करीब एक बजा होगा, उनकी गाड़ी में खूब गाना बजाना हो रहा था, सब लोग बहुत मस्ती कर रहे थे कि अचानक अंकल ने गाड़ी रोक दी। गाड़ी रुकने से उनके सारे दोस्त उन पर चिल्लाने लगे कि गाड़ी क्यों रोक दी? तब अंकल ने बाहर की तरफ इशारा किया और कहा- वो देखो बाहर एक लड़की अकेली खड़ी है। उनके सारे दोस्त आँखें फाड़–फाड़ कर ऐसे देखे जा रहे थे मानो आज तक कभी इतनी सुंदर लड़की नहीं देखी हो। अचानक अंकल की आवाज ने दोस्तों के ध्यान को तोड़ा, अंकल ने कहा- इतनी रात को यह लड़की यहाँ क्या कर रही है? रुको, मैं पूछ कर आता हूँ। तब उनके एक दोस्त ने कहा- नहीं यार मत जा, इतनी सुनसान जगह पर यह लड़की अकेली यहाँ है, मुझे कुछ ठीक नहीं लग रहा है। पहले तो अंकल कुछ गंभीर हुए, फिर अचानक हंसते हुए कहने लगे- तुम को क्या लगता है, यह कोई भूत है?
1 reply
HandsomeDon
Jan 6, 2014 17:56
#1
nice story friend next part here [topic=3256455]*ek ruh se prem part 2 *[/topic] please when you post topic keep whole in one topic ... if more character then keep them in form of comments [topic=3256457]* ek ruh se prem part-3 last *[/topic]